बी.बी.एम. महाविद्यालय में हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन
20 सितंबर 2025 को बी.बी.एम. महाविद्यालय बलियापुर में ‘हिन्दी पखवाड़ा’ समारोह उल्लास और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर हिन्दी भाषा के प्रति अपने प्रेम और सम्मान का परिचय दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी सृजनात्मक और वाक्पटु प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निबंध प्रतियोगिता में अनुराग कुमार ठाकुर ने प्रथम स्थान, पूजा नाग ने द्वितीय स्थान व मनीषा कुमारी ने तृतीय स्थान अर्जित किया तथा भाषण प्रतियोगिता में रितु कुमारी ने प्रथम स्थान, काजल कुमारी ने द्वितीय स्थान व मनीषा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि माननीय सचिव श्री राहुल कुमार एवं प्राचार्य डॉ. जितेंद्र महतो एवं डॉ त्रिवेणी कुमार महतो ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका हौसला अफ़ज़ाई किया।
इस शुभ अवसर पर डॉ. सरोज कुमार सिन्हा, डॉ. रामचंद्र यादव, डॉ. विजय कुमार यादव, डॉ. करमचंद महतो, डॉ. निमाई चंद्र महतो, प्रो. सुकुमार मोहंती, प्रो. शिखारानी महतो , समाजसेवी शंकर किशोर महतो तथा महाविद्यालय के अन्य गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभा की अध्यक्षता महाविद्यालय के सचिव श्री राहुल कुमार ने की। कार्यक्रम के सफल संचालन का श्रेय हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. दुर्गा प्रसाद महतो को जाता है। एन.सी.सी. एवं एन. एस.एस. की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सुव्यवस्थित ने समारोह की शोभा में चार चाँद लगा दिए। यह आयोजन हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक सार्थक एवं स्मरणीय कदम साबित हुआ।

















