19 मई 2026 को शाम 5 बजे बिनोद बिहारी महतो महाविद्यालय , बलियापुर , धनबाद में महाविद्यालय के फाउंडर सदस्य एवं बाघमारा निवासी शंकर महतो के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जितेन्द्र महतो ,शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
