बलियापुर – दिनांक – 23.09.2026 को बीबीएम इंटर महाविद्यालय विकास समिति सह बीबीएम डिग्री महाविद्यालय के द्वारा बीबीएम इंटर कॉलेज में 103 वां बिनोद जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बिनोद बाबू की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।
प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। किसानो को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो, विशिष्ट अधिवक्ता राहुल कुमार महतो,उप प्रमुख आशा देवी, गुरुचरण सिंह, मनमोहन ग्रोवर, प्राचार्य डॉ जितेंद्र महतो, प्राचार्य डॉ राकेश कुमार महतो, गणेश महतो, देवाशीष पांडेय, संतोष रवानी, बलराम महतो,कर्म सिंह, डॉ परिमल महतो, प्रो काजी असीर अहमद, सुनील कुमार महतो, स्वपन कुमार महतो, कामेश्वर महतो,पांचु महतो, डॉ रामचंद्र यादव, लालजीत गोराई आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक आनंद महतो व संचालन प्रो वरुण सरकार ने किया।

















