बिनोद बिहारी महतो महाविद्यालय, बलियापुर में हिन्दी पखवाड़ा का भव्य आयोजन !

0 Comments

बलियापुर, धनबाद, 28 सितम्बर 2026। बिनोद बिहारी महतो महाविद्यालय, बलियापुर, धनबाद में हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं उसकी समृद्ध परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिन्दी पखवाड़ा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० सरोज कुमार सिन्हा तथा विशिष्ट अतिथि डॉ० राम चन्द्र यादव, प्रो० सुकुमार मोहान्ता एवं प्रो० अरुण कुमार महतो थे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० जितेन्द्र महतो ने अतिथियों का स्वागत करते हुए हिन्दी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को हिन्दी के अध्ययन एवं प्रयोग के प्रति प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में हिन्दी को राष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान बताते हुए इसके संरक्षण, संवर्धन एवं व्यावहारिक उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हिन्दी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, साहित्य और राष्ट्रीय एकता की सशक्त अभिव्यक्ति है।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ० सुनिता महतो ने किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ० बी० पी० महतो, डॉ० निर्मल कुमार महतो, डॉ० नारायण चन्द्र महतो, डॉ० परिमल कुमार महतो, डॉ० संतोष कुमार महतो, प्रो० मुरली मनोहर महतो, प्रो० मन्नान अंसारी, डॉ० ममता कुमारी, डॉ० पुष्पा कुमारी, डॉ० उषा कुमारी एवं पांचु महतो ने सराहनीय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने हिन्दी भाषा के सम्मान और उसके व्यापक प्रयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। हिन्दी पखवाड़ा का यह आयोजन ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी एवं अत्यंत सफल रहा।

भाषण प्रतियोगिता में रिया मंडल प्रथम, मोनाली आचार्जी द्वितीय तथा सोनू कुमार महतो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

Categories: