बिनोद बिहारी महतो महाविद्यालय, बलियापुर में साइबर सुरक्षा सेल और एन० एस० एस० की और से “शिक्षा, जागरुकता और साइबर सुरक्षा” विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि श्री प्रकाश चन्द्र महतो (SDPO सिंदरी), श्री राहुल कुमार (सचिव, बी० बी० एम० काॅलेज बलियापुर), श्री अनिल कुमार (S.I. बलियापुर थाना), डॉ० जयगोपाल मंडल (विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, बी० बी० एम० काॅलेज बलियापुर) श्री विश्वजीत (वरीय प्रबंधक, BOI धनबाद अंचल), श्री रंजन कुमार रजक (मुख्य प्रबंधक, BOI धनबाद अंचल), श्री अरुण कुमार (वरीय प्रबंधक, BOI बलियापुर), डॉ० त्रिवेणी कुमार महतो (आर० एस० मोर काॅलेज, गोविन्दपुर) एवं प्राचार्य डॉ० जितेन्द्र महतो के द्वारा शिक्षा, जागरुकता एवं साइबर सुरक्षा विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ० सुनिता महतो तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ० संतोष कुमार महतो ने किया।
मौके पर सेमिनार समन्वयक डॉ० बीरेंद्र कुमार राय, साइबर सुरक्षा सेल के समन्वयक प्रो० मुरली मनोहर महतो, डॉ० निर्मल कुमार महतो, डॉ० बी० पी० महतो, डॉ० परिमल कुमार महतो, प्रो० बी० डी० प्रसाद, डॉ० एन० सी० महतो, डॉ० सबीना खातुन, डॉ० पुष्पा कुमारी, डॉ० उषा कुमारी, डॉ० ममता कुमारी, प्रो० शिखा रानी महतो एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।







