आज दिनांक 31.10.2026 को बिनोद बिहारी महतो महाविद्यालय, बलियापुर में IQAC और इतिहास विभाग की और से ” 1947 ई० का भारत विभाजन: परिस्थितियां, विस्थापन और उसकी ऐतिहासिक त्रासदी” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ० सुरेन्द्र कुमार ( विभागाध्यक्ष, इतिहास विभाग, सिंदरी काॅलेज, सिंदरी), विशिष्ट अतिथि डॉ० सुरेश सिंह मुंडा (विभागाध्यक्ष, इतिहास विभाग, आर० एस० पी० काॅलेज, झरिया), डॉ० जितेन्द्र महतो ( प्राचार्य, बी० बी० एम० काॅलेज, बलियापुर), डॉ० निर्मल कुमार महतो ( विभागाध्यक्ष, इतिहास विभाग, बी० बी० एम० काॅलेज, बलियापुर) के द्वारा भारत विभाजन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत रुप से जानकारी दिया गया।
धन्यवाद ज्ञापन प्रो० शिखा रानी महतो ( इतिहास विभाग) ने तथा मंच का संचालन डॉ० बीरेंद्र कुमार राय ने किया । मौके पर प्रो० विद्याधर प्रसाद, डॉ० निमाई चन्द्र महतो, डॉ० बाल्मीकि प्रसाद महतो, डॉ० नारायण चन्द्र महतो, डॉ० संतोष कुमार महतो, प्रो० मन्नान अंसारी, प्रो० मुरली मनोहर महतो, डॉ० सबीना खातुन, प्रो० दीपा रानी महतो, डॉ० पुष्पा कुमारी महतो, डॉ० उषा कुमारी, डाॅ० सुनिता महतो, सुनिल, गुरुपद, पांचु, डब्लु, राजकिशोर, एन० सी० सी० कैडेट और छात्र – छात्राएं उपस्थित हुए।




