सिंदरीः शनिवार को बिनोद बिहारी महतो कॉलेज, राँगामाटी में आईक्यूएसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एन एएसी रैंकिंग सुधार एवं कॉलेज के इन्फ्रास्ट्रक्कर विकास पर विशेष चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. जितेंद्र महतो ने की। इस अवसर पर सेक्रेटरी राहुल कुमार, को-ऑर्डिनेटर प्रो. मुरली मनोहर महतो, तथा सदस्यगण डॉ. त्रिवेणी प्रसाद महतो, डॉ. एनसी महतो और डॉ. संतोष कुमार महतो उपस्थित रहे।
इस बैठक में डॉ. राहुल कुमार (सहायक प्राध्यापक, बी आई टी सिंदरी) को आई क्यू ए सी का सदस्य मनोनीत एवं सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का क्षण है।
बैठक में इस बात पर विशेष चर्चा हुई कि किस प्रकार एन ए एएसी ए की रैंकिंग में सुधार लाया जा सकता है तथा कॉलेज के इन्फ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बनाया जा सकता है।
चर्चा के दौरान निम्न प्रमुख बिंदुओं पर विचार किया गया गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं अनुसंधान को बढ़ावा देना। छात्रों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए नए अवसर उपलब्ध कराना। कॉलेज के बुनियादी ढाँचे एवं डिजिटल संसाधनों को आधुनिक बनाना। सामुदायिक सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े कार्यक्रमों को मजबूत करना।
प्रशासनिक पारदर्शिता और गुणवत्ता मूल्यांकन की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाना। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने इस विश्वास के साथ संकल्प लिया कि यह पहल निश्चित रूप से महाविद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगी।

